लालू यादव ने भी कहा था वक्फ को लेकर संशोधन हो ? वीडियो वायरल

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया. एक तरफ विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है तो इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वे खुद वक्फ को लेकर कड़ा कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. इस वीडियो को अब बीजेपी और तमाम सहयोगी दल शेयर कर रहे हैं. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो 2010 का है. संसद में लालू यादव यह कह रहे हैं,

लालू यादव ने क्या कहा था ?

‘देखिए कानून बनाना चाहिए बहुत कड़ा. सारी जमीनें हड़प ली गई हैं. ऐसा नहीं है कि कोई खेती-बाड़ी वाली जमीन है. पटना के डाकबंगला पर जितनी प्रॉपर्टी थी सब पर अपार्टमेंट बन गया. आगे से लाइए… पास हम लोग कर देते हैं संशोधन आपका.’

नितिन नबीन ने किया तंज

बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने भी इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “2010 में लालू जी ने संसद में स्वयं वक्फ को लेकर कठोर कानून बनाने की बात की थी और माना था कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन कब्जे की बड़ी लूट चल रही है, लेकिन आज, वही लालू जी की पार्टी वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है!” बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने भी एक्स पर लालू यादव के इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “लालू यादव जी ने 2010 में  संसद में स्वीकार किया था कि Waqf Board में जमीन कब्जा के नाम पर भारी लूटपाट चल रही है.”

वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में मतदान करें: मांझी 

वहीं जीतन राम मांझी ने कहा, “वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कुछ लोग सिर्फ इसलिए कर रहें हैं क्योंकि यह कानून नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ला रही है. वैसे 2010 में लालू यादव जी ने वक्फ के कड़े कानून बनाए जाने की बात कही थी. मेरा इंडी गठबंधन वालों से आग्रह है कि लालू जी की बातों को ध्यान से सुनें और सदन में वक्फ संशोधन बिल 2025 के पक्ष में मतदान करें.”

मुस्लिमों को दिए 5 आश्वासन

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश हो गया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश करते हुए मुसलमानों को पांच प्रमुख आश्वासन दिए, जिसमें मस्जिदों पर कार्रवाई से इनकार और धार्मिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने का वादा शामिल है. विपक्ष ने विधेयक पर चर्चा के लिए अधिक समय की मांग की और हंगामा किया. सरकार ने दावा किया कि यह विधेयक केवल वक्फ संपत्तियों से संबंधित है और धार्मिक स्थलों से इसका कोई लेना-देना नहीं है.

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

1 hour ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

2 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

2 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

5 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

5 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

5 hours ago