Train Accident News
Train Accident News : मध्यप्रदेश में एक ट्रेन हादसा हो गया, मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। वहीं, इस हादसे को लेकर रेलवे के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री को चोट नहीं लगी है। इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी।
पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) मधुर वर्मा ने कहा कि, यह दुर्घटना सुबह 5.38 बजे हुई जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन में प्रवेश कर रही थी तभी लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और अन्य डिब्बों को बेपटरी होने से बचा लिया। इंजन से सटे दो डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ जो अच्छी बात है। इस घटना के बाद यात्री ट्रेन से उतर गए।Train Accident News
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…