Ganesh Chaturthi 2024
Ganesh Chaturthi 2024: आज घर-घर में आएंगे गणपति महाराज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्तगणेश चतुर्थी भारत के सभी त्योहारों में बहुत ही खास है। इस दिन विघ्नहर्ता की शुभ मुहूर्त में स्थापना की जाएगी। ऐसी मान्यता है कि मूर्ति स्थापना शुभ मुहूर्त में और सूर्यास्त से पहले करना चाहिए घर-परिवार पर गणपति महाराज की कृपा-दृष्टि बनी रहती है। वहीं, हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है।
गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता बप्पा की स्थापना के लिए 3 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। भादों माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03.01 पर शुरू होगी और 7 सितंबर 2024 को शाम 05.37 तक रहेगी। गणेश जी स्थापना मुहूर्त – सुबह 07.36 – सुबह 09.10, दोपहर 11.03 – दोपहर 01.34 और तीसरा शुभ मुहूर्त – दोपहर 01.53 – दोपहर 03.27 है।Ganesh Chaturthi 2024
गणेश चतुर्थी पर पूजा सामग्री
मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमा, कुमकुम, हल्दी, अक्षत, सुपारी, सिंदूर, गुलाल, लौंग, जनेऊ, लाल रंग का वस्त्र, पूजा की चौकी, चौकी पर बिछाने का पीला कपड़ा, दूर्वा, कपूर, पंचमेवा, दीपक,धूप, पंचामृत, मौली, फल, गंगाजल, कलश, फल, नारियल, चंदन, केला, फूल माला, आम के पत्ते, अष्टगंध।Ganesh Chaturthi 2024
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…