बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के शादी से लौटते समट एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे इतना दर्दनाक था कि इसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि, 5 अन्य लोग की हालत नाजूक है। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेगूसराय के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने इस हादसे को लेकर कहा, “कुछ लोग एक शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी चालक की लापरवाही और तेजी वाहन चलाने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, अन्य 5 लोग घायल हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि, “गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में से एक ने कहा है कि वे रात 2 बजे बारात से वापस घर के लिए निकले थे। ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना सुबह 3 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है।”
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…