स्पोर्ट्स

IPL 2025 में RCB का शानदार आगाज… पहले मैच में KKR को धोया, आग उगलते दिखा विराट का बल्ला

आईपीएल 2025 का आगाज हो गया है। ओपनिंग मैच में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराकर इस टुर्नामेंट में शानदार शुरूआत की है। कोलकात्ता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को जीतने के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन आरसीबी ने 16.2 ओवर्स में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत में ताबड़तोड़ रही। ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली और फिल साल्ट ने केकेआर के गेंदबाजों को खूब धोया दोनों ही ओपनर्स ने 51 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी की। वहीं, फिल साल्ट ने 25 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। 56 रन बनाकर साल्ट वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

बता दें कि, पडिक्कल के विकेट गिरने के बाद विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 गेंदों में फिफ्टी पूर की। पडिक्कल के आउट होने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आए। उन्होंने विराट कोहली का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने तीसरी विकेट के लिए 44 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप की। पाटीदार में 16 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर विराट और लिविंगस्टोन ने टीम को जीत दिलाई। विराट कोहली नाबाद 59 रन बनाकर लौटे।

आपको बता दें कि, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरूआत बेहद की खराब रही। पहले ओवर की पांचवी गेंदे पर ही विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उन्हें इसी ओवर में जीवनदान भी मिला था जिसका वो फायदा नहीं उठा सके। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान राहणे और नरेन ने टीम को संभाला और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर छह ओवरों में 60 रन बना दिए।

कप्तान राहणे ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। नरेन के आउट होने के बाद राहणे भी चलते बने। राहणे ने 31 गेदों में 56 रन बनाए। इसके बाद केकेआर के एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 150 रन था। वहीं, टीम में युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने बढ़िया बल्लेबाजी की। रघुवंशी ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आठ विकेट पर 174 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन: महिला समृद्धि योजना पर विरोध

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago