हरियाणा

CRIME NEWS: मामूली कहासुनी में युवक की मौत, एक महीने से चल रहा था इलाज

CRIME NEWS: मामूली कहासुनी में युवक की मौत, एक महीने से चल रहा था इलाज

फरीदाबाद: पल्ला थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में 19 वर्षीय युवक आकाश की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह एक महीने से अस्पताल में भर्ती था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि उनका बेटा आकाश एक निजी कंपनी में काम करता था, 18 फरवरी वो काम पर नहीं गया। उस दिन शाम को अपने दोस्तों के साथ अगवानपुर चौक के पास स्थित दुर्गा बिल्डर के खाली प्लॉट में क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान बॉल वहां मौजूद एक युवक को लग गई, जिससे विवाद हो गया।

आसपास के लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया, लेकिन करीब 15 मिनट बाद वही युवक 5-6 साथियों के साथ लाठी-डंडे और हॉकी लेकर लौटा और आकाश पर हमला कर दिया। हमलावरों ने आकाश के सिर, मुंह और नाक पर गंभीर हमले किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आकाश के दोस्तों ने उसके परिवार को सूचना दी और उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां से परिजन उसे फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित ESIC अस्पताल ले गए।

एक महीने तीन तक चले इलाज के बाद आखिरकार आकाश ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यह एक हत्या है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पल्ला थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि यह परिवार पल्ला क्षेत्र में ही रहता है। परिवार यूपी बरेली के रहने वाला है। परिवार ने 18 फरवरी को मामले में शिकायत दी। उस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन वो लोग कोर्ट से जमानत लेकर आ गए थे। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिवार ने उन लोगों के खिलाफ फिर से शिकायत दी है। मृतक के दोस्त करण ने दो आरोपियों की पहचान की, जिसके आधार पर पुलिस ने मीठापुर के रहने वाले कपिल और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago