हरियाणा

MURDER: हत्या के मामले में फरार महिला आरोपी को पुलिस ने कानपुर से किया गिरफ्तार

MURDER: हत्या के मामले में फरार महिला आरोपी को पुलिस ने कानपुर से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: रुकशाना वासी रोशन नगर फरीदाबाद ने 30 जून को पुलिस चौकी नवीन नगर में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि 29 जून को शाम के समय जब वह डयुटी से अपने घर आई औऱ सीढियो से अपने कमरे की तरफ जाने लगी तो पड़ोसी भरत के कुत्ते ने उसका पैर पर काट लिया, जब वह चिल्लाई तो शिकायतकर्ता का पति और पडोसी भरत और उसकी पत्नी पिंकी भी आ गई। जब उसके पति ने भरत और उसकी पत्नी पिंकी को इस बारे कहा तो दोनों गालिया देने लगे और पिंकी अपने घर से एक लोहे का पाईप लेकर आई और उसके पति की तरफ मारने के लिए दौडी और वह बीच बचाव करने लगी तो भरत ने उसे दोनो हाथो से पकड लिया और पिंकी ने उसके पति के सिर पर लोहे के पाईप से कई वार किए, उसी समय उसका पति नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। जिस पर संबंधित धाराओं में थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया। घटना के 5 दिन बाद उसके पति मोहम्मद आजाद अंसारी (31) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिस पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई

पुलिस प्रवक्ता ने मामले मे जानकारी देते हुए बतलाया कि नवीन नगर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक हर्षवर्धन और उनकी टीम ने महिला आरोपी पिंकी@प्रिया वासी शास्त्री नगर, कानपुर उ.प्र. हाल रोशन नगर, फरीदाबाद को तकनीकी सहायता से कानपुर से गिरफ्तार किया है। वह भरत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। आरोपी महिला पिछले 8 महिने से फरार थी। जिसको पुछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

मामले में आरोपी भरत को 3 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

50 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago