वाहन चेकिंग के दौरान बलेनो कार पर लगी मिली एक्टिवा स्कूटी की नंबर प्लेट
बलेनो कार मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 31 में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के आदेश एवं डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर के निर्देशानुसार, ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, रोड सेफ्टी इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश की टीम मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर इंपीरियल ऑटो कंपनी के सामने रॉन्ग साइड ड्राइव करने व यातायात नियमों की उलघंना करने वालों के चालान क़िए जा रहे थे, उसी दौरान कुछ ही दूरी पर सर्विस रोड पर एक नीले रंग की मारुति बलेनो (नंबर DL7SCG9865) रॉन्ग पार्किंग दिखाई दी। नंबर प्लेट पर लिखे नंबर पर शक होने पर जांच की गई, जिसमें पता चला कि यह नंबर दोपहिया वाहन का है। थाना सेक्टर 31 पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई मौके पर पुलिस को बुलाया गया और इंस्पेक्टर राजेश द्वारा गाड़ी मालिक के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी गई। वाहन मालिक के खिलाफ थाना सेक्टर 31 में भारतीय न्याय संहिता की धाराओ के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया अंतर्गत बलेनो कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर कार मालिक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत दिशा में गाड़ी चलाने, गलत पार्किंग करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ट्रैफिक लाइट (JUMP) का उल्लंघन करने, ब्लैक फिल्म लगाने और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
फरीदाबाद पुलिस सभी नागरिकों/ वाहन चालको से अपील करती है कि- यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…