पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..

रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत लखनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित स्वच्छता सेवा अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं स्वच्छता गतिविधि में भाग लेते हुए नागरिकों से अपने घर और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को व्यक्ति और समाज के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उनके विचार आज भी हमें स्वच्छता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देते हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसे हमारी जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना होगा। जब प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनेगा, तभी हम स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लक्ष्य को साकार कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा की भावना को और मजबूत करना है। स्वच्छता भी समाज और राष्ट्र की महत्वपूर्ण सेवा है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखकर प्रत्येक व्यक्ति समाज के स्वास्थ्य, पर्यावरण और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकता है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने नागरिकों से स्वच्छता को नियमित आदत के रूप में अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। महात्मा गांधी की जयंती पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए अपने गांव, नगर और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता गतिविधि के माध्यम से लखनपुर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वच्छता एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

News Desk

Recent Posts

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद

मॉस्‍को  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र…

7 hours ago

‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

भाजपा की नवनियुक्त सहप्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह देहरादून…

7 hours ago

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर…

7 hours ago

शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल…

7 hours ago

डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस…

7 hours ago

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैनाती, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और 10 हजार सैनिक भेजे

वाशिंगटन  अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध शांत होने के बजाय…

8 hours ago