नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी के मोनो नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश पूरे उत्साह के साथ गूंजा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने उपस्थित अपार जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को देश की मूल शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नशे की लत केवल किसी व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढि़यों को गर्त में धकेल देती है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक जनभागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संगठनों से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ का हिस्सा बनकर जनचेतना को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

सामूहिक प्रयास से छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने का संकल्प

समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वृद्धजनों और युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को इस सामाजिक बुराई से बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशामुक्ति महज एक शासकीय अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।

नाट्य प्रस्तुति से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

समारोह का मुख्य आकर्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। प्राचार्य के मार्गदर्शन तथा व्याख्याता श्री आकाश गिरी गोस्वामी के लेखन व निर्देशन में बने इस नाटक में नशामुक्त भारत, विकसित भारत-2047 और समाज सेवा जैसे विषयों को सजीव रूप से पेश किया गया। नाट्य रूपांतरण में कलाकारों  ने सशक्त अभिनय से दर्शाया कि यदि युवा ऊर्जा को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और राष्ट्रसेवा से जोड़ा जाए, तो देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

कार्यक्रम में सहकारी बैंक के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत सभापति, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Desk

Recent Posts

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद

मॉस्‍को  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र…

6 hours ago

‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

भाजपा की नवनियुक्त सहप्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह देहरादून…

6 hours ago

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर…

6 hours ago

शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल…

6 hours ago

डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस…

6 hours ago

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैनाती, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और 10 हजार सैनिक भेजे

वाशिंगटन  अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध शांत होने के बजाय…

7 hours ago