“कल करूंगा हनुमान जी के दर्शन, फिर…”, जेल से छूटते ही बोले अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ट्रायल कोर्ट से उनकी अंतरिम जमानत के कागजात तैयार होकर तिहाड़ जेल पहुंचे. जिसके बाद शाम करीब 7 बजे मुख्‍यमंत्री की तिहाड़ जेल से रिहाई हो गई. उधर, सीएम की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल भी पति को लेने के लिए तिहाड़ जेल में थी. बड़ी संख्‍या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जेल के बाहर जुटे. आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, सांसद, पार्षद भी तिहाड़ जेल के बाहर नजर आए.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सीएम ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि आप सभी के बीच जाकर अच्छा लग रहा है. मैंने कहा था ना मैं जल्दी आऊंगा, देखो मैं आ गया. सबसे पहले मैं हनुमान जी के चरणों में वंदना करना चाहता हूं, हनुमान जी के आशीर्वाद से आज मैं आप सब लोगों के बीच में हूं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के जज का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनकी वजह से आज मैं आप सभी के बीच में हूं. मेरा लोगों से यह निवेदन है हमें सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है. 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना पड़ेगा. मुझे आप सभी के बीच जाकर अच्छा लग रहा है. सीएम ने कहा कि वो कल सवेरे 11:00 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे दर्शन कर वो हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे. फिर कल 1:00 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago