कंधे पर बैग लेकर कलेक्‍ट्रेट में घुस गया ‘विधायक’, बैग खोली तो देखकर दंग रह गए लोग

Varanasi Lok Sabha Election 2024 : वाराणसी लोकसभा सीट पर एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई, जहां एक निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन फार्म की फीस सिक्को में लेकर पहुंचा, वो भी 100 या 200 नहीं बल्कि पूरे पच्चीस हजार के सिक्के. यह निर्दलीय उम्मीदवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है, जिसका नाम वैद्य रामकुमार गुप्ता उर्फ विधायक है.

हाथों में सिक्कों की बोरी लेकर वैद्य राम जब कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ लग गई. वैद्य राम ने मीडिया के सामने सिक्को की पोटली जब खोली तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई. यह पूरे सिक्के नामांकन फार्म के फीस थे, जिसकी संख्या पच्चीस हजार है.

वैद्यराम मध्यप्रदेश के दतिया जिले के रहने वाले हैं जोकि वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवारी के लिए नामांकन कर रहे हैं. उनका कहना है कि बुराई को खत्म करने के लिए वो चुनाव लड़ रहे हैं. वैद्यराम बोलो गंगा मैया की जय, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कलेक्‍ट्रेट में आ पहुंचे. जब उनसे पूछा गया कि इतने सिक्‍के क्‍यों लेकर आए हो तो उनका जवाब था कि अरे हम जोड़ रहे थे, कागज के नोट मिल नहीं पाए थे. पत्रकारों ने जब उनसे कहा कि अपना पूरा नाम बता दीजिए तो उन्‍होंने जवाब दिया कि वैघ राम कुमार गुप्‍ता उर्फ विधायक. वह किन किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्‍होंने कहा कि अवैध वसूली बहुत होती है, अत्‍याचार है. भ्रष्‍टाचार है.

वहीं वैद्यराम के सिक्को की पोटली देख नामांकन हॉल में भी खासी चर्चा रही. हंसी ठिठोली के बीच उनके इस अंदाज को सभी पसंद कर रहे हैं…

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

5 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

7 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago