कांटे वाले बाबा: महाकुंभ में हुई वीडियो वायरल, लड़की ने की बाबा से बदसलूकी।

कांटे वाले बाबा: महाकुंभ में हुई वीडियो वायरल

कांटें वाले बाबा का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है कि, अब उनके साथ क्या हो रहा है। जो शायद उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा। जी हां ये मामला 20 जनवरी का है, जब एक महिला उनके साथ बदतमीजी करती है। लड़की का आरोप है कि, ये बाबा ढ़ोंगी है। जिसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़की बदतमीजी करती हुई दिख रही हैं, तो वहीं बाबा ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, वो ये सब अपने बच्चों को पालने के लिए कर रहे हैं

महाकुंभ में कांटों की शैय्या पर लेटकर और डमरू बजाकर कांटें वाले बाबा कुछ चढ़ावा भक्तों से ले लेते हैं। और भक्त भी उन पर अपनी श्रद्धा अनुसार चढ़ावा चढाते है। लेकिन जब वो अपने परिवार के लिए ये कर रहे थे, तभी अचानक भीड़ इकट्ठा हो जाती है और एक मैडम उन पर चढ़ जाती है। वीडियो में वो साफ कहती हुई नजर आ रही है कि, तुमको तो मोह माया से प्यार नहीं था, तुम पैसा हमें दे दो हम बैंक में जमा करवा देंगे।
अब आपको यहां एक बात बता दूं कि, उस बाबा के पास महज दो या 3 हजार रूपये थे।

लेकिन भीड़ द्वारा की गई बदतमीजी ने उनके दिल दिमाग पर गहरा प्रभाव डाला। और उनकी आंखों में ये साफ देखा जा सकता था। वो इतना सहम गए थे कि, वो अपनी पोटली को बार-बार भीड़ से छुपाने की कोशिश करते हुए नजर आए। उस लड़की द्वारा केवल उनकी मजबूरी का फायदा उठाया गया। उनकी आंखें इस बात का सीधा-साधा सबूत है। जिनमें साफ देखा जा सकता है कि वो उस समय कितना मजबूर महसूस कर रहे होंगे।

आपको बता दें कि कांटे वाला बाबा बिहार से आए हैं, जिनका नाम रमेश कुमार मांझी है और उनकी साधना के अलग स्टाइल ने उनको महाकुंभ में वायरल भी किया था। कांटे वाले बाबा का कहना है कि, वो पिछले 50 सालों से कांटों पर लेटकर साधना कर रहे है और ये कांटे उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचाते है

वही कांटे वाले बाबा का अब जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सच में भावुक कर देने वाला है। वीडियो में लड़की बाबा से उन्हें दान में मिले पैसे को छीनने की बात करती है तो वहीं बाबा लगातार ये कह रहे है कि, उनकी बेटी और उनका परिवार भी है।

अब यहां सवाल ये उठता है कि, आखिर ये लोग है कौन क्यों इन लोगों ने बाबा के साथ ऐसी बदतमीजी की। वहीं इस घटना के बाज बाबा की महाकुंभ से गायब होने की खबर सामने आई थी। लेकिन अब दोबारा से कांटें वाले बाबा को वापस महाकुंभ में लाया गया है। और अब वो लोग भी उन्हें चढ़ावा देते हुए नजर आ रहे है जो शायद पहले चढ़ावा नहीं देते थे।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

5 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

5 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

6 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

7 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago