भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई की तरफ से लगभग 9 साल 3 महीने बाद रणजी मुकाबला खेलने उतरे। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में खेले जा रहे इस मुकाबले की दोनों पारियों में रोहित शर्मा फेल साबित हुए। दूसरी पारी में तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट की तरफ आबिद मुश्तक के हाथों रोहित कैच आउट हुए।
रोहित ने 35 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसके तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे। बता दें कि, रोहित जब एक रन पर थे तब उमर नजीर मीर ने अपनी ही गेंद पर रोहित का कैच छोड़ दिया था। तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक ने यशस्वी जायसवाल को भी चलता किया। जायसवाल ने 51 गेंदों में 26 रन बनाए।
रोहित और यशस्वी पहली पारी में भी कुछ खास ज्यादा नहीं कर पाए थे। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए तीन रन बनाए जबकि जायसवाल ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए थे। आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 120 रन बनाए थे।
मुंबई की तरफ से पहली पारी में शार्दुल ठाकुर के बल्ले से 51 रन निकले। जिसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 206 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 86 रनों की लीड हासिल कर ली। जिसके बाद मुंबई ने दूसरी पार में 86 रन पर ही 5 विकेट खो दिए है। मुंबई की तरफ से दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर (17) और शिवम दुबे (0) ने भी निराश किया।
मुंबई की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे,शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), मोहित अवस्थी, कर्ष कोठारी
जम्मू-कश्मीर प्लेइंग-11: पारस डोगरा (कप्तान), शुभम खजूरिया, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आकिब नबी, विवरांत शर्मा, यावेर हसन, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, युद्धवीर सिंह, उमर नजीर मीर, वंशज शर्मा
ये भी पढ़ें:
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…