हेल्थ

ऐसे होगी त्वचा चमकदार,सोने से पहले जरूर करें ये काम ,त्वचा होगी स्वस्थ, कोमल और चमकदार

ऐसे होगी त्वचा चमकदार
सोने से पहले जरूर करें ये काम
त्वचा होगी स्वस्थ, कोमल और चमकदार
नाइट टाइम त्वचा के लिए होता है बेस्ट

आज हम बात करने वाले है कि त्वचा को हिल होने के लिए जो बेस्ट समय होता है उसमें ऐसा क्या किया जाए कि हमारी त्वचा पूरी तरह से फ्रेश फिल करें।
रात का समय ही त्वचा की मरम्मत और रीजूविनेशन के लिए सबसे सबसे बेस्ट होता है। इसलिए नाइट टाइम स्किन केयर को इतनी तवज्जो दी जाती है।
दिनभर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण से त्वचा पर जमा गंदगी को साफ करना, सही मॉइश्चराइजर लगाना और त्वचा को हाइड्रेट रखना त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
ऐसे में सोने से पहले किए गए कुछ उपाय त्वचा की सेल्स को रीजूविनेट कर झुर्रियों, डार्क सर्कल और पिग्मेंटेशन को कम करते हैं।
इसके साथ ही स्ट्रेस फ्री होकर सोने से त्वचा में नेचुरल चमक आती है।

इसलिए सोने से पहले त्वचा स्वास्थ्य के लिए कुछ आदतें जरूर अपनानी चाहिए, जो आपको हमेशा खूबसूरत बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं त्वचा के लिए फायदेमंद कुछ हेल्दी आदतों के बारे में।

हेल्दी स्किन के लिए सोने से पहले क्या करें?

  • चेहरे की गहराई से सफाई- दिनभर की धूल, गंदगी और मेकअप त्वचा के पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे मुंहासे और दाग-धब्बे हो सकते हैं। एक माइल्ड क्लेंजर से चेहरा धोना त्वचा को गहराई से साफ करता है, जिससे त्वचा सांस ले पाती है और इससे ताजगी महसूस होती है।

  • त्वचा को मॉइश्चराइज करें- रात के समय त्वचा खुद की मरम्मत करती है। ऐसे में किसी अच्छे मॉइश्चराइजर या नाइट क्रीम का इनपर इस्तेमाल त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है, जिससे रूखापन दूर होता है और त्वचा कोमल और मुलायम बनी रहती है।

  • अंडर-आई क्रीम का इस्तेमाल- आंखों के आसपास की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। इसलिए इन्हें डार्क सर्कल और सूजन से बचाने के लिए एक अच्छी अंडर-आई क्रीम या जेल का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को हाइड्रेट करता है और तनाव के लक्षणों को कम करता है।

  • तनाव को दूर करें- सोने से पहले मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें। ये तनाव को कम करता है और त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारकर इसे चमकदार बनाता है।

  • हाइड्रेटेड रहें- रात में सोने से पहले एक गिलास पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। ये त्वचा के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर करता है और स्किन को फ्रेश रखता है।

  • सिल्क के तकिया का इस्तेमाल करें- सिल्क का तकिया त्वचा पर कम घिसता है, जिससे झुर्रियां और बालों का टूटना कम होता है। ये त्वचा की नमी को बनाए रखता है।

इन आदतों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ, कोमल, चमकदार और जवां बनाए रख सकती हैं।

Ritika Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago