टेक - ऑटो

फुल टैंक में 1100km दौड़ेगी ये नई Renault की SUV

रोजाना ग्लोबल मार्केट में नई कार कई यूनिक फिचर्स के साथ लॉन्च हो रही है। तो वहीं Renault ने मार्केट में एक नई एसयूवी Espace को लॉन्च कर दिया है, इस गाड़ी की सबसे खास बात यह है कि फुल टैंक पर ये कार इलेक्ट्रिक गाड़ियों से भी ज्यादा माइलेज ऑफर करेगी। 5 और 7 सीटिंग ऑप्शन्स में आने वाली इस एसयूवी में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं जो 70bhp की पावर और 205Nm टॉर्क को जेनरेट करती है।

वहीं, इस कार में कंपनी ने 197bhp पावर जेनरेट करने वाला हाइब्रिड इंजन दिया है जो आप लोगों को फुल टैंक पर 1100 किलोमीटर का माइलेज ऑफर करेगा। रेनो की इस कार को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, Techno, Esprit Alpine और Iconic. इस एसयूवी का कंवर्टिबल वेरिएंट भी जल्द पेश होने की उम्मीद है।

अगर इंटीरियर की बात करें तो इस कार में पैनोरमिक सनरूफ है जिसकी लंबाई 1.7 मीटर और चौड़ाई 1.13 मीटर है। इसके अलावा गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट इस एसयूवी में मिलता है। एक्सटीरियर की बात करें तो फ्रंट में हाफ डायमंड डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई है तो वहीं रियर में टैनग्राम इंस्पायर्ड लाइट एलीमेंट्स को शामिल किया गया है, एक बार एक्टिवेट होने के बाद ये लाइट ग्लो रेड रंग में नजर आती है। डोर प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने हाई ग्लॉस ब्लैक ब्लैड्स को इंटीग्रेट किया है।

बता दें कि, इस कार में कमाल की टेक्नोलॉजी दी गई है जैसे कि ड्राइवर रिकग्निशन सिस्टम को शामिल किया गया है जो ए पिलर कैमरा का इस्तेमाल कर ड्राइवर की पहचान करने और सीटिंग पोजिशन, मीडिया और गूगल ऐप्स की सेटिंग्स को पर्सनलाइज्ड करने में मदद करता है।

वहीं,  इस एसयूवी में 24 इंच ट्वीन स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ ऑप्शनल 9.3 इंच हेड-अप डिस्प्ले दी गई है। इस एसयूवी में ‘टेक अ ब्रेक’! सेफ्टी फीचर भी मिलता है जो ड्राइवर की आंखों की गतिविधियों और जम्हाई पर नजर रखता है। यही नहीं, आराम की आवश्यकता होने पर ये कार चालक को सचेत भी करती है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इस कार को भारत लाया जाएगा या नहीं? अगर इस एसयूवी को भारत में लॉन्च किया जाता है तो इस कार की कीमत कितनी होगी? इन दोनों ही सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी हैं।

ये भी पढ़ें:

DELHI NEWS: AK का महल देखेगी दिल्ली की जनता,शीशमहल खोलेगा केजरीवाल के राज

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago