हरियाणा

FARIDABAD NEWS: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें निरन्तर पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करें : एडीसी

FARIDABAD NEWS: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें निरन्तर पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करें : एडीसी

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है। यह जानकारी देते हुए एडीसी साहिल गुप्ता ने आज अवैध खनन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।

एडीसी साहिल गुप्ता ने जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए। जहां भी अवैध खनन करने वालों की शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें। जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से पेश आकर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें।

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अपने इलाकों में अरावली, यमुना नदी तटीय और मैदानी क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सतर्कता बरते। उन्होंने खनन विभाग, आरटीए व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि अधिकारी तालमेल के साथ कार्य करें।

बैठक में जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 डीजी के.एम. पांडुरंग के आदेश पर खनन विभाग की चौकसी बढ़ी

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।

जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खनन विभाग सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने पाली क्रेशर जोन और यमुना आदि स्थानों का औचक निरीक्षण करते हुए वाहनों की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी वाहनों के पास वैध ई-रवाना बिल पाए गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान फिलहाल कहीं भी कोई अवैध खनन होना नहीं पाया गया है और यदि कहीं नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो वे तुरन्त प्रभाव से आगामी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएंगी।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago