WhatsApp पर किसी ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है। अब इसके लिए बार-बार मैसेज भेजने, कॉल करने या प्रोफाइल फोटो चेक करने की जरूरत नहीं पड़ सकती।
दरअसल, WhatsApp के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर की मदद से ब्लॉक स्टेटस का संकेत मिल सकता है। इसके लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति की चैट पर जाएं, जिसके बारे में जानकारी हासिल करनी है।
अब उस कॉन्टैक्ट के नाम पर टैप करें और उसकी प्रोफाइल स्क्रीन खोलें। यहां आपको Encryption (एन्क्रिप्शन) का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही WhatsApp एन्क्रिप्शन को वेरिफाई करने की कोशिश करेगा।
अगर कुछ सेकंड में एन्क्रिप्शन सफलतापूर्वक वेरिफाई हो जाता है और कोई दिक्कत नहीं आती, तो इसका मतलब है कि सामने वाले व्यक्ति ने आपको ब्लॉक नहीं किया है।
वहीं, अगर एन्क्रिप्शन ऑटोमैटिक तरीके से वेरिफाई नहीं होता और WhatsApp कोई दूसरा तरीका अपनाने का सुझाव देता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि सामने वाले व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया हुआ है। हालांकि, WhatsApp की ओर से ब्लॉक होने की पुष्टि के लिए कोई आधिकारिक फीचर नहीं दिया गया है। इसलिए इसे केवल एक संकेत माना जा सकता है, न कि 100 प्रतिशत सही तरीका।
नई दिल्ली इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है. आईएमएफ ने…
नई दिल्ली अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए…
नई दिल्ली देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता…
नई दिल्ली नौकरी बदलते ही PF का पैसा भी आपके साथ नई कंपनी में चला…
नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…
नई दिल्ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…