दिल्ली

DELHI NEWS: AK का महल देखेगी दिल्ली की जनता, शीशमहल खोलेगा केजरीवाल के राज

DELHI NEWS: AK का महल देखेगी दिल्ली की जनता,शीशमहल खोलेगा केजरीवाल के राज

दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने हेल्थ, शिक्षा, पर्यटन और झुग्गीवासियों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। इस बजट में दिल्ली के आम नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने खजाना खोल दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार की नीतियों को बताते हुए पिछली केजरीवाल सरकार पर भी जमकर हमला बोला

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि दिल्ली की बदहाली के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने विशेष रूप से शीशमहल का जिक्र किया और तंज कसते हुए विपक्षी आम आदमी पार्टी के नेताओं से कहा, “चिंता मत करिए, शीशमहल को भी पर्यटन में शामिल कर देंगे।” रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बजट के जरिए उनकी सरकार उन क्षेत्रों में विकास करेगी जहां पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके और आप पार्टी के नेताओं में बड़ा अंतर है। रेखा गुप्ता ने कहा, “आपने शीशमहल बनवाया, लेकिन हम गरीबों के लिए घर बनाएंगे। आपने अपने घर में लाखों रुपयों के शौचालय बनवाए, लेकिन हम झुग्गी बस्तियों में शौचालय बनाएंगे।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सरकार ने दिल्ली के टैक्स का पैसा देश भर में चुनाव प्रचार में बर्बाद किया।

पर्यटन क्षेत्र में दिल्ली के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री ने शीशमहल के अलावा अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बजट के तहत भारत मंडपम, प्रधानमंत्री संग्रहालय, वॉर मेमोरियल, नया संसद भवन, यशोभूमि और कई अन्य परियोजनाओं को पर्यटन सर्किट में शामिल किया जाएगा। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि शीशमहल को पर्यटन में शामिल करने के बाद वहां टिकटों की व्यवस्था की जाएगी और लोग वहां आने के लिए उत्सुक होंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि इस साल दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा, जिससे दिल्ली को वैश्विक स्तर पर एक नया पहचान मिलेगा। यह बजट एक नई दिशा में दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें हर वर्ग के लोगों के विकास पर जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के भाषण में साफ तौर पर यह दिखा कि रेखा गुप्ता और उनकी सरकार की प्राथमिकता अब गरीबों और आम लोगों के विकास पर केंद्रित है, और वह इस दिशा में कोई भी कसर नहीं छोड़ने वाली हैं।

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

10 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

10 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

13 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago