हरियाणा

FARIDABAD NEWS: घर में अचानक सांड और गाय घुसने से मचा हड़कंप

FARIDABAD NEWS: घर में अचानक सांड और गाय घुसने से मचा हड़कंप

फरीदाबाद: डबुआ के सी ब्लॉक में बुधवार सुबह एक घर में अचानक एक सांड और गाय घुसने से हड़कंप मच गया। गाय तो बरामदे में ही रुक गई, लेकिन सांड सीधे अंदर जाकर बेडरूम में घुस गया और बेड पर चढ़कर उत्पात मचाने लगा। इस दौरान घर के अंदर पूजा कर रही महिला डर के मारे अलमारी में छिप गई और फोन कर घटना की जानकारी दी।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार साहू, जो चॉकलेट सप्लाई का काम करते हैं, उनके घर में यह घटना घटी। राकेश साहू की पत्नी सपना साहू घर के अंदर पूजा कर रही थीं, तभी अचानक सांड कमरे में घुस आया। घबराकर उन्होंने खुद को लकड़ी की अलमारी में बंद कर लिया और फोन कर अपने पति को सूचना दी

राकेश साहू ने बताया कि घटना के समय घर में छोटे बच्चे मौजूद नहीं थे, वे पास में ही अपनी बुआ के घर गए हुए थे। अगर बच्चे घर पर होते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं, घर के पास ही उनकी माता जी एक परचून की दुकान चलाती हैं। घटना के वक्त घर का मुख्य दरवाजा थोड़ा खुला रह गया था, जिससे गाय और सांड अंदर आ गए।

सांड ने घर के अंदर डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया। बेड, फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। पड़ोसियों ने मिलकर लाठी-डंडे, पानी फेंककर और पटाखे फोड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सांड टस से मस नहीं हुआ। आखिरकार, बाहर खड़ी गाय को जब बाहर भगाया गया तो उसे देखकर सांड कमरे से बाहर निकला और गली की ओर भाग गया।

राकेश साहू ने बताया कि इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। गली में आवारा सांडों और गायों का झुंड अक्सर आपस में लड़ता रहता है, जिससे गलियों में खड़ी गाड़ियों और दुकानों को नुकसान होता है। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ लोग सुबह-शाम इन गायों का दूध निकालकर उन्हें यूं ही खुला छोड़ देते हैं, जिससे ये समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि आवारा गायों और सांडों को पकड़कर गौशाला में भेजा जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago