हरियाणा

FARIDABAD NEWS: महिला डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या,10 घंटे तक कमरे में पड़ा रहा शव

FARIDABAD NEWS: महिला डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या,10 घंटे तक कमरे में पड़ा रहा शव

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ महिला डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 10 घंटे तक महिला का शव क्लीनिक के ऊपर कमरे में ही पड़ा रहा। बुधवार रात परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो वहां डॉक्टर का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान डॉ. प्रियंका (34) के रूप में हुई है। पूजा ने बताया कि बहन प्रियंका और मेरी शादी एक ही घर में हुई थी। प्रियंका की हत्या उसके पति लख्मी चंद और मेरे पति भगत सिंह ने की है। लख्मी चंद प्रियंका को धमकी दे रहा था। वह उसे कहता था कि 1 हत्या करूं या 2, सजा तो उतनी ही मिलेगी। मेरा पति भगत सिंह हरियाणा पुलिस में डायल 112 की गाड़ी का ड्राइवर है

पूजा ने कहा कि प्रियंका को कई दिन से धमकियां मिल रहीं थी। इसकी शिकायत उन्होंने आदर्श नगर थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह 11 बजे उन्होंने प्रियंका को फोन किया था, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। परेशान होकर सेक्टर 12 कोर्ट में अपने किसी जानकार के पास पहुंचे।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद डायल 112 की टीम विष्णु नगर में प्रियंका के क्लीनिक पर गई। टीम ने उन्हें बताया कि वहां प्रियंका नहीं है।

इसके बाद रात 9 बजे वे खुद क्लीनिक पर पहुंचे। जब वे ऊपर बने कमरे में गए तो बेड के साथ जमीन पर प्रियंका का खून से सना शव पड़ा हुआ था। पूजा ने आरोप लगाया कि प्रियंका की हत्या पूरी योजना के तहत की गई है। हत्या से एक दिन पहले ही प्रियंका की सास और भगत सिंह क्लीनिक पर आए थे। वे दोनों बच्चे नकुल और एकता को अपने साथ ले गए। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पूजा ने बताया कि प्रियंका की शादी 2010 में पलवल के भिडुकी गांव निवासी लख्मी चंद से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले 4 साल से बल्लभगढ़ में किराए के मकान में अपना क्लीनिक चला रहीं थी। मेरे पति राम भगत सेक्टर-16 में डायल 112 की गाड़ी पर आउटसोर्स पर ड्राइवर लगा हुआ है। जबकि प्रियंका का पति लख्मी चंद ट्रक चालक है

आदर्श नगर थाने के SHO हरिकिशन ने बताया- हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हत्या किस समय हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है।

 

 

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

6 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

7 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

8 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

8 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

8 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

9 hours ago