Uncategorized

दुनिया का सबसे महंगा पनीर, जो है सेहत के लिए वरदान ! जानिए किस जानवर के दूध से बनता है?

पनीर खाने के शौकीन लोगों की दुनिया में कमी नहीं है और पनीर में कई प्रकार का मार्केट में बिकत है कोई टोफू पनीर पसंद करता है तो मलाई पनीर और बिना फैट वाला करता है। इसका मुख्य कारण है कि पनीर में प्रोटिन और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है।

अगर बात करे पनीर के दाम की तो मार्केट में बढ़िया क्वालिटी का पनीर भी 400 से 600 रुपये किलो के बीच आ जाता है। लेकिन मार्केट में पनीर ऐसा भी है जिसके दाम सोने के बराबर है। जी हां सहीं पढ़ा आपने मार्केट में एक ऐसा पनीर भी है जिसके 1 किलो की कीमत में आप एक शानदार विदेश ट्रिप कर सकते है।

वहीं, इस पनीर की सबसे खास बात ये है कि गधी के दूध से बनाया जाता है। Food Republic के मुताबिक, इस खास पनीर का नाम ‘पुले पनीर’ (Pule Cheese) है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे दुनिया का सबसे महंगा पनीर माना जाता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक गधी मुश्किल से दिनभर में 300 से 500 मिली दूध देती है जबकि 1 किलो पुले पनीर बनाने के लिए करीब 25 लीटर दूध की जरूरत होती है। बता दें कि, यही कारण है कि इसकी कीमत इतनी अधिक होती है। जिन लोगों ने इस पनीर को खाया है उनके मुताबिक, इस पनीर का टेस्ट मलाईदार और हल्का मीठा होता है।

बता दें कि, यह पनीर सर्बिया (यूरोप) में स्थित जासाविका स्पेशल नेचर रिजर्व (Zasavica Special Nature Reserve) में बनाया जाता है क्योंकि वहां पर बाल्कन नस्ल की गधियां पाली जाती हैं और ये गधियां काफी यूनीक होती हैं क्योंकि इनका दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये गधी केवल 6 महीने तक दूध देती हैं और उससे कम से कम 1 साल तक दोबारा दूध नहीं निकाला जा सकता जिसके कारण सर्बिया में सालाना लगभग 49.9 किलो से 69.8 किलो दूध ही उत्पादित होता है।

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago