Uncategorized

क्या पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल गेम कर दिया ? भारत के साथ मैच खेलने को तैयार PCB

टी20 विश्व कप 2026 जारी है और इस बीच 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर बवाल आखिरकार खत्म हो गया। यह मुकाबला अपने तय समयानुसार खेला जाएगा। बस अब मैच को लेकर औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

बता दें कि, रविवार (8 फरवरी 2026) को पाकिस्तान के लाहौर में हुई तीन पक्षीय बैठक में आईसीसी (ICC) ने पीसीबी (PCB) और बीसीबी (BCB) की कुछ शर्ते मान ली है। पाकिस्तानी सरकार ने स्पष्ट किया कि बहिष्कार का फैसला पलटने का मकसद ‘क्रिकेट की भावना की रक्षा करना और इस ग्लोबल खेल की सभी भागीदार देशों में निरंतरता को समर्थन देना है।’

भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सीधी हिम्मत नहीं थी इसलिए उसने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आगे किया ताकि विवाद को क्षेत्रीय सहमति का रूप दिया जा सके। यह एक सोची-समझी साजिश थी। पाकिस्तान क्रिकेट में राजनीति को लाना चाह रहा था लेकिन उसकी यह चाल सफल नहीं हो पाई।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिस बांग्लादेश को बायकॉट की मुहिम में आगे किया, उसी को यू-टर्न के वक्त पूरी तरह किनारे कर दिया गया। न कोई साझा बयान, न कोई संयुक्त विरोध, न कोई नैतिक जिम्मेदारी और जब ICC के सामने उसकी एक न चली तो चुपचाप से पाकिस्तान ने इस मुद्दे से पीछे हटने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago