हरियाणा

तेजी से होगा नाहर सिंह स्टेडियम में खेल कोर्ट बनाने का काम

फरीदाबाद में लगातार विकास के कार्य जारी है। ऐसे में खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है कि अंतरराष्ट्रीय नाहर सिंह स्टेडियम को और आधुनिक बनाने की योजना पर तेजी से काम शुरू होने वाला है। एफएमडीए ने स्टेडियम परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के चार खेल कोर्ट बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस और वॉलीबॉल कोर्ट के निर्माण की तैयारी की जा रही है। नाहर सिंह स्टेडियम करीब 27 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें सरकार इस कोर्ट को आठ एकड़ में बनाएगी, जिससे शहर के युवा और पेशेवर खिलाड़ी उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगें।

2015 में कैबिनेट मंत्री और मौजूदा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने 123 करोड़ की लागत से स्टेडियम के मरम्मत का कार्य शुरू किया था। तब काम की गति से अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि साल 2019 तक स्टेडियम का काम पुरा हो जाएगा लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है, पर अब इस परियोजना को नगर निगम से लेकर एफएमडीए को सौंप दिया गया है।

एफएमडीए स्टेडियम को विश्व स्तरीय बनाने की तैयारी कर रही है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। वहीं, मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा को जल्द मिल जाएगा नया राज्यगीत,  204 गीतों में चुना गया 21 लाइनों का गीत

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago