गर्मी का सितम वाराणसी में सातवें आसमान पर है और लगातार ऊंचाइयों को छूता चला जा रहा है. इससे लोगों का जीना दुबर हो चुका है. इंसान तो इंसान अब भगवान भी गर्मी के सितम से नहीं बच पा रहे हैं, इसीलिए काशी के मंदिरों में AC और कूलर लगाए गए हैं. वहीं, मौसम विभाग की मानें, तो अगले कुछ दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी गर्मी अपने चरम पर है. वाराणसी में तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों में राहत की कोई उम्मीद नहीं है. इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने काशी के मंदिरों में एसी और कूलर लगाए गए हैं. ताकि भगवान को गर्मी से राहत मिल सके. साथ ही गवान को सूती कपड़े पहनाए गए हैं.
वाराणसी के लोहटिया इलाके में स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी देवेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इससे बचाव के लिए उन्हें अपने मंदिर में भगवान के लिए कूलर की व्यवस्था करनी पड़ रही है. गर्मी से बचाव के लिए भगवान को सूती कपड़े पहनाए गए हैं. और उन्हें प्रसाद में मौसमी फल भी चढ़ाए जा रहे हैं.
वहीं, प्रसिद्ध बड़ा गणेश मंदिर के पुजारी राजेश तिवारी ने बताया कि बेकाबू गर्मी से हर कोई परेशान है. इसके चलते भगवान गणेश के लिए AC लगाया गए हैं. ऐसा नहीं है कि भगवान को गर्मी परेशान करती है, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से ऐसा हर साल भीषण गर्मी के दौरान किया जाता है. भगवान गणेश के वस्त्रों में सूती वस्त्रों का इस्तेमाल किया जाने लगा है.
इसके अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कूलर, छाव और पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है. स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है, इस बार गर्मी पिछले सालों की तुलना में काफी ज्यादा है. इससे बचने के लिए वे तमाम उपाय करके घर से निकलते हैं. भगवान भी मानव रूप में हैं. इसलिए भावना की भक्ति के तहत उनके लिए भी तमाम इंतजाम करने पड़ते हैं. वहीं, मौसम विभाग की मानें, तो अगले कुछ दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है.
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…