‘तुम्हें कोर्ट लेकर जाऊंगी’, स्वाति मालीवाल का AAP मंत्रियों पर संगीन आरोप

अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों को लेकर सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पलटवार किया है. मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मंत्रियों पर निशाना साधा है.

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली पुलिस आरोपी विभव कुमार (केजरीवाल के पूर्व पीए) को गिरफ्तार कर चुकी है और कोर्ट ने उनकी पांच दिन की पुलिस रिमांड भी मंजूर कर दी थी. मामले की जांच कर रही पुलिस एक-एक करके कड़ियों को जोड़ रही है. इस कड़ी में सोमवार को पुलिस विभव कुमार को सीएम केजरीवाल के आवास पर ले गई है. पुलिस यहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. उधर, आम आदमी पार्टी आरोपों को लेकर लगातार स्वाति मालीवाल पर हमलावर है. पार्टी ने आरोपों का खंड़न करते हुए इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है.

अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों को लेकर सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पलटवार किया है. मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने कहा, “कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे हैं कि मुझपे भ्रष्टाचार की FIR हुई है इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया. ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी, जिसके बाद मुझे सीएम और LG दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया. केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 साल से माननीय High Court ने स्टे लगाया हुआ है, जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है.”

कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझपे भ्रष्टाचार की FIR हुई है इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया। ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी जिसके बाद मुझे सीएम और LG दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 साल से माननीय…

स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, “Bibhav Kumar के खिलाफ कंप्लेंट देने तक मैं इनके हिसाब से “लेडी सिंघम” थी और आज BJP एजेंट बन गई? पूरी ट्रोल आर्मी मुझपे लगा दी गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला. पार्टी के सभी लोगों को फोन करके बोला जा रहा है स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है. मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी डिटेल्स ट्वीट करवाकर उनकी जान ख़तरे में डाल रहे हैं. खैर, झूठ ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाता है. पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाए कि जब सच सामने आए तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ. तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेके जाऊंगी!”

बता दें कि, AAP से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. बीती 18 मई तो तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. उन्हें शनिवार दोपहर को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद शाम 4.15 बजे अरेस्ट कर लिया गया था. तीस हजारी कोर्ट में उन्होंने अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था.

स्वाति मालिवाल की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर के मुताबिक वो सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने सुबह सवेरे उनके घर पहुंची थी. वो सबसे पहले सीएम के कैंप ऑफिस में गईं. इसके बाद उन्होंने सीएम के पीएस विभव कुमार को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हुई. उन्होंने विभव के मोबाइल नंबर पर व्हाट्स एप मैसेज भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वो हमेशा की तरह ही मुख्य दरवाजे से होकर सीएम केजरीवाल के घर में चली गईं.

वहां उन्हें ड्राइंग रूम में बैठने को कहा गया और बताया गया कि मुख्यमंत्री घर में ही मौजूद हैं और वो जल्द उनसे मिलने आएंगे. लेकिन इससे पहले कि सीएम उनके पास आते, उनके पीएस विभव कुमार धक्के के साथ कमरे में घुस आए और बिना किसी उकसावे के उनके साथ गाली गलौज की शुरुआत कर दी. यहां तक कि बगैर किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट भी शुरू कर दी. उन्होंने पहले उन्हें लगातार 7-8 थप्पड़ मारे, जिससे वो बुरी तरह घबरा गईं और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगीं. उन्होंने किसी तरह अपने पैरों से विभव को खुद से दूर करने की कोशिश करने लगीं.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

10 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

10 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

10 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

11 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

11 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

11 hours ago