Categories: Uncategorized

‘अचार की बर्नी’ कोड वर्ड से हुआ लेनदेन, MP नर्सिंग कॉलेज घोटाला में हुए कई खुलासे

मध्‍यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों के घोटालों की जांच कर रही सीबीआई टीम के 2 इंस्‍पेक्‍टर्स और 11 अन्‍य के अरेस्‍ट होने से हड़कंप मचा हुआ है. यहां सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था जहां से उनकी 29 मई तक की रिमांड मिली है. सीबीआई पूछताछ के लिए आरोपियों को दिल्‍ली लेकर गई है. सूत्रों ने बताया कि अचार की बर्नी और छाछ का गिलास जैसे कई कोड वर्ड थे, जिनके जरिए लाखों का लेनदेन हुआ है और इसमें सीबीआई के अफसर भी शामिल थे.

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की स्‍पेशल टीम ने भोपाल, इंदौर, जयपुर समेत 30 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा था. नर्सिंग कॉलेजों की जांच में क्‍लीनचिट दिए जाने के पहले से ही विजिलेंस टीम सक्रिय थी. इस छापेमारी के बाद कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें 3 सीबीआई के अफसर बताए जा रहे हैं. इनसे 2 करोड़ से अधिक की राशि नकद, सोना, कई दस्‍तावेज और कई डिवाइज आदि जब्‍त की गई हैं. दरअसल नर्सिंग कॉलेजों की जांच को लेकर हाई कोर्ट ने सीबीआई भोपाल को निर्देश दिए थे. इसके बाद 7 जांच टीम और 4 सहयोगी टीम बनाई गईं थीं.

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के इंस्‍पेक्‍टर राहुल राज और अन्‍य पर आरोप है कि उन्‍होंने रिश्‍वत लेकर नर्सिंग कॉलेजों को क्‍लीन चिट वाली रिपोर्ट दी थी. इसकी जांच में कई खुलासे सामने आए हैं. सीबीआई निरीक्षक राहुल राज ने कई प्रिंसिपलों को भ्रष्टाचार के लिए साथ मिलाया. कई कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने रिश्वत के पैसे निरीक्षक राहुल राज तक पहुंचाए थे.

इंदौर गार्गी कॉलेज के प्रिंसिपल रविराज भदौरिया को भी कल गिरफ्तार किया गया. रविराज भदौरिया के घर से 85 लाख मिले हैं. बताया गया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी बनने और फिर अपना नामांकन वापस लेने वाले अक्षय कांति बम का भी नर्सिंग कॉलेज सवालों के घेरे में है. अक्षय कांति बम के इंदौर नर्सिंग कॉलेज से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले जबलपुर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश के करीब 300 कॉलेज की जांच हुई थी. जांच रिपोर्ट में 169 कॉलेज को सूटेबल पाया गया था.

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

13 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

14 hours ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

18 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

18 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

19 hours ago