“बेकार है मंदिर”, राम मंदिर दर्शन के सवाल पर बोले रामगोपाल यादव

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है जिसके बाद बीजेपी उन पर हमलावर है. रामगोपाल यादव ने कहा कि मंदिर तो बेकार है, ऐसे मंदिंर नहीं बनाए जाते हैं. उनके इस बयान से सियासत गर्म हो गई है.

रामगोपाल यादव ने कहा, ‘वो मंदिर तो बेकार का है, मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं, पुराने मंदिर देख लीजिए दक्षिण से से लेकर उत्तर तक देख लीजिए.. नक्शा ठीक नहीं बना है उसका.वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया है.’ भाजपा ने उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामगोपाल यादव का बयान हिंदू विरोधी है और उन्होंने रामभक्त हिंदू समाज का अपमान किया है. सीएम ने कहा कि रामगोपाल के बयान से समाजवादी पार्टी की मंशा सामने आ गई है.

वहीं बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘कब्रिस्तान बनवाना अच्छा था, मंदिर बेकार है. इनके लिए वो उत्तर प्रदेश अच्छा था जो मुख्तार अंसारी, अबू सलेम, अतीक अहमद और छोटा शकील के लिए जाना जाता था और आज वो यूपी इनके जमाने में अपराध को सैद्धांतिक स्वीकार्यता मिल गई थी.. फिल्में क्या बनती थी यूपी में- जिला गाजियाबाद, लखनऊ सेंट्रल, मिर्जापुर.. यानि पूरी अपराध केंद्रित फिल्में बनती थी, ये अच्छा था.. आज अयोध्या, काशी, कुशीनगर, प्रयाग यहां पर उभरता हुआ यूपी बेकार है. मैं प्रोफेसर रामगोपाल यादव से पूछना चाहूंगा कि सूर्यतिलक हुआ इतना शानदार और साइंटिफिक, वो बेकार था? एक लाख करोड़ का व्यापार तो उस समय हो गया जब मंदिर का उद्घाटन हुई. एयरपोर्ट बन गया अयोध्या में, वो बेकार था.?’

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन ये साफ करे कि अगर उनकी नजर में राम मंदिर बेकार है तो शाहबानो केस की तरह क्या वह अपनी सत्ता आने पर, जो आनी नहीं है वह राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की तमन्ना रखते हैं? या कोई कानूनी पेंच निकालकर, जैसे 1949 में राम मंदिर में ताला लगवा दिया था, वैसे ही ताला लगवाना चाहते हैं?’

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago