मोहम्मद शमी ने BCCI से क्यों मांगी माफी ? सामने आई ये वजह
बॉर्डर गावस्कर टॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है। वहीं, सभी को उम्मीद थी कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम में वापसी होगी लेकिन वो इस टेस्ट सीरीज में स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए।
बॉर्डर गावस्कर टॉफी से शमी के बाहर होने पर उनका रिएक्शन सामने आया है। शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेशन का एक वीडियो शेयर किया है और उन्होंने बीसीसीआई और अपने से माफी मांगी है और कहा कि, वो जल्द ही रेड गेंद क्रिकेट खेलने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
शमी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी गेंदबाजी फिटनेस को दिन-प्रतिदिन बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं. मैच के लिए तैयार होने और घरेलू क्रिकेट (रेड बॉल) खेलने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सभी क्रिकेट फैन्स और बीसीसीआई से माफी चाहता हूं, लेकिन बहुत जल्द मैं रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हूं, आप सभी को प्यार.’
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…