Categories: Uncategorized

Maharashtra में INDI अलायंस के बीच खींचतान, सपा को नहीं दी एक भी सीट

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडी अलायंस के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर सभी पार्टियों में खींचतान चरम पर पहुंच गई है। दरअसल महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) और कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का सफाया कर दिया है। सीट बंटवारे में शिवसेना और कांग्रेस ने सपा के तीन घोषित सीटों के बावजूद अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने टिकट लेने से ही मना कर दिया है। इतना ही नहीं इस बार सपा के विधायक अबू आजमी की भी सीट मुश्किलों में फंस गई है। दरअसल नवाब मलिक ने उनके खिलाफ सिटिंग सीट मानखुर्द शिवाजी नगर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि सपा के अबू आजमी ने एमवीए से महाराष्ट्र में 5 सीटें देने की मांग की थी लेकिन 26 अक्टूबर को शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने अबू आजमी के डिमांड वाली पांच में से तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। अबू आजमी ने धुले सिटी, भिवंडी पूर्व, मानखुर्द, भिवंडी पश्चिम और मालेगांव सेंट्रल सीटें मांगी थीं।

बता दें कि, भिवंडी पूर्व से सपा के रईस शेख विधायक हैं लेकिन शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) ने धुले सिटी से पूर्व विधायक अनिल गोटे को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। वहीं कांग्रेस ने मालेगांव सेंट्रल से एजाज बेग और भिवंडी वेस्ट से दयानंद मोतीराम चोरघे को अपना प्रत्याशी घोषित किया जबकि मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से नवाब मलिक ने लड़ने का ऐलान कर अबू आजमी की खुद की सीट पर मुश्किल बढ़ा दी है।


यानि कि तीन सीट पर सहयोगियों ने सपा को धोखा दे दिया तो एक सीट पर सत्ता पक्ष ने ऐसा जाल बिछा दिया है कि अबू आजमी के लिए उससे पार पाना आसान नहीं है। सपा ने इन सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे लेकिन UBT और कांग्रेस ने सपा का सफाया सीट बंटवारे में कर दिया। अब अबू आजमी ने ऐलान किया है कि 5 सीट नहीं मिली तो वह पूरी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

5 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago