Uncategorized

चिता पर जिंदा हुआ व्यक्ति, डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित

राजस्थान के झुंझुनूं में एक अजीब वाक्या सामने आया हैं। एक व्यक्ति श्मशान घाट में चिता पर पहुंचकर जिंदा हो गया। उसकी सांसे चलने लगी। तुरंत ही एम्बुलेंस बुलाकर बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। बीडीके अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद बॉडी को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। दो ढाई घंटे तक बॉडी को डी फ्रीज में भी रखा गया। इसके बाद बॉडी को सौंप दिया गया। मृत घोषित करने के करीब चार से पांच घंटे बाद व्यक्ति की सांस चलने लगी।

मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनूं बगड़ स्थित मां सेवा संस्थान के बगड़ स्थित आश्रय गृह में रहने वाले रोहिताश (47) की गुरुवार दोपहर में तबीयत बिगड़ गई थी। रोहिताश अनाथ हैं और मूक बधीर है। यह काफी टाइम से यहीं पर रह रहा है। तबीयत बिगड़ने पर उसको झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज किया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रोहिताश मृत समझकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मोर्चरी में रखे डी फ्रीज में शव को रख दिया गया। शव करीब दो से ढाई घंटे तक डी फ्रिज में पड़ा रहा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर पंचनामा बनाया गया। बगड़ की मौजूदगी में शव मां सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। शव को एम्बुलेंस की मदद से पंच देव मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट ले जाया गया।

बता दें कि, यहां पर शव को चिता पर रखा गया। इस दौरान रोहिताश को सांस चलने लगी, रोहिशत का शरीर हिलने लगा। यह हरकत देखकर मौजूद लोग भी डर गए। इसके बाद तुरंत की एंबुलेंस बुलाकर रोहिताश को अस्पताल ले जाया गया। अब रोहिताश की बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईसीयू में भर्ती किया गया है। जिला कलेक्टर रामअवतार मीणा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिलते ही, पूरे मामले की जांच के लिए कहा हैं। पीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई हैं।

कलेक्टर ने बताया कि पूरे मामले से मेडिकल डिपार्टमेंट के सचिव को जानकारी दे दी गई है। कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार महेंद्र मूंड, सामाजिक अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पवन पूनिया भी अस्पताल पहुंच हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पीएमओ डॉ. संदीप पचार की मौजूदगी में डॉक्टरों की बैठक चल रही है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं। बगड थानाधिकारी हेमराज मीणा ने कहा है कि मामले की जांच कर रहे हैं। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

7 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

52 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

22 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

23 hours ago