Uncategorized

महाराष्ट्र-झारखंड में वोटों की गिनती शुरू, किसे मिलेगी सत्ता की चाबी ?

झारखंड और महाराष्ट्र में वोटो की गिनती शुरू हो गई है। पूरे देश की नजरे इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर है। वहीं, पंजाब, राजस्थान, केरल, बिहार सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आएंगे। वहीं, सबकी नजर केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी है। सभी सीटों पर वोटो की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 95 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं, अगर बात झारखंड की करें तो यहा 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों पर मतदान हुआ। 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर 66.65 फीसदी मतदान हुआ और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45 फीसदी मतदान हुआ।

वहीं, मतगणना से पहले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि ज्यादातर विधानसभा में बीजेपी की जीत हो रही है। सरकार बीजेपी की बनने जा रही है, चुनाव प्रचार के समय संकेत मिल चुका है। हर गांव, हर टोला, हर शहर में भाजपा के पक्ष में वोट हुआ है। संथाल परगना में बंग्लादेशी घुसपैठ होना, वहां आदिवासी महिलाओं के साथ शादी करना दुर्भाग्य की बात है. झारखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

दूसरी तरफ महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना से पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक, अशोक गहलोत ने कहा, “अभी एग्जिट पोल हमारे खिलाफ हैं, तो हरियाणा चुनाव के दौरान वे हमारे पक्ष में थे लेकिन जब नतीजे आने शुरू होंगे तो आपको स्थिति पता चल जाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि जनता ने INDIA अलायंस पर भरोसा जताया है और हमें आशीर्वाद दिया है…हमें पूरा भरोसा है और हमारे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। INDIA अलायंस ने मिलकर चुनाव लड़ा है, माहौल हमारे पक्ष में है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी…हमें उम्मीद है कि मतगणना सुचारू रूप से होगी।”

बता दें कि, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे। अबकी बार महायुति फिर से सत्ता में आएगी या महाअघाड़ी को मौका मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ झारखंड की भी 81 सीटों के नजीते आएंगे जहां बीजेपी और जेएमएम के बीच टक्कर है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago