बिहार

लहंगा पड़ा दुल्हे को बहुत महंगा ,दुल्हन ने किया शादी से इनकार ,40 हजार लेकर हुआ निपटारा

एक अजीबों गरीब खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आई है। जहां दूल्हे को मंडप में बंधक बना लिया गया । फेरों से ठीक पहले दूल्हे की ओर से लाए गए कपड़े दुल्हन को पसंद ना आने पर यह विवाद शुरु हुआ। बवाल बढ़ते देखकर बाराती तो भाग गए, लेकिन दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे और उसके परिवार को घेर कर मंडप में बैठा दिया। सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाया गया।

क्या है पूरा मामला ?

इसके बाद दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता को शादी समारोह के आयोजन में हुए खर्च के रूप में 40 हजार रुपये दिए और बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गए। यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के देवरिया कोठी थाना क्षेत्र के बंदी गांव का है। पुलिस के मुताबिक इस गांव में रहने वाले मोहन राम की बेटी आशा कुमारी की सोमवार को शादी थी। इसके लिए वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एतवारपुर पकड़ी गांव से बारात आई थी। बड़े धूमधाम से जयमाल हुआ। बारातियों को नाश्ता और भोजन कराया गया।

दुल्हन ने किया शादी से इनकार

इसके बाद मंडप में फेरों की तैयारी होने लगी। इसके लिए दूल्हा विकास कुमार आकर बैठा। इतने में उसके परिजनों ने दुल्हन के लिए लहंगा और अन्य कपड़े दिए। इन कपड़ों को देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने कहा कि 8 महीने से शादी तय है। सबकुछ पहले ही तय हो गया था, इसके बावजूद दूल्हेकी ओर से घटिया क्वालिटी के पकड़े दिए गए हैं। दुल्हन ने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया। दूल्हे के घर वालों ने समझाने की कोशिश तो की, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और उलझता चला गया। देखते ही देखते दुल्हन के घर वालों ने पूरी बारात को घेरकर बैठा लेने की बात की तो बारातियों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में बाराती वहां से भागने में सफल भी हो गए।

चूंकि दूल्हा और उसके घर वाले मंडप में बैठे थे, इसलिए दुल्हन के घर वालों ने उन्हें वहीं पर बंधक बना लिया। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह इस दूल्हे से शादी नहीं करेगी। इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे पर शादी समारोह के आयोजन में हुए खर्चे की डिमांड रख दी। बड़ी मुश्किल से मामला 40 हजार रुपये में फाइनल हुआ। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी यह रकम लेकर बारात वापस लौटा दी।

 

ये भी पढ़े :

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago