मनोरंजन

‘छावा’ पर लगा ‘गलत इतिहास दिखाने’ का आरोप, छिड़ गया विवाद

अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस में नया कीर्तिमान रच दिया है। फिल्म सिनेमाघरों में धमाला मचा रही है इसी बीच छावा को लेकर एक विवाद छिड़ गया है। फिल्म पर गलत इतिहास दिखाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, आरोप के साथ ही महाराष्ट्र के कई ग्रुप इस फिल्म का विरोध कर रहे है। वहीं, मामला इतना बढ़ गया है कि, छावा के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

दरअसल, फिल्म में दो किरदार जिनका नाम कान्होजी और गनोजी है वो छत्रपति संभाजी महाराज को धोखा देकर औरंगजेब से हाथ मिला लेते है। वहीं, अब उनके वंशजो ने इस फिल्म का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि, इतिहास को गलत तरह से पेश किया गया है। गनोजी और कान्होदी के वशंज ने कहा है कि, उनके योद्धा पूर्वजों को फिल्म में गलत तरह से दिखाया गया है, ये बिल्कुल एक्यूरेट नहीं है जिससे उनकी छवि खराब है।

बता दें कि, शिर्के परिवार ने छावा में दिखाई गई कहानी पर आपत्ति दर्ज करवाई और फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर को एक कानूनी नोटिस भेजा है और मेकर्स के खिलाफ 100 करोड़ के मानहानि के केस भी दर्ज करवाने की चेतावनी दी है।

वहीं, अब इस मामले में फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने माफी मांगी है। एक लोकल न्यूज पोर्टल के मुताबिक उन्होंने भूषण शिर्के से व्यक्तिगत बातचीत की है और माफी मांगते हुए कहा है कि, रिपोर्ट्स के अनुसार उतेकर ने माफी मांगते हुए कहा, ‘हमने ‘छावा’ में बिना सरनेम इस्तेमाल किए केवल गनोजी और कान्होजी के नाम का जिक्र किया है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि उनके गांव के नाम का जिक्र भी ना हो, जहां से वो आते थे। हमारा इरादा शिर्के परिवार को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अगर ‘छावा’ ने कोई परेशानी खड़ी की है तो मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं।’

ये भी पढ़ें:

फरीदाबाद में बनेगा करोड़ की लागत से Electric Buses का डिपो

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

12 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

14 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

15 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

15 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

15 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

16 hours ago