17 फरवरी यानि कि आज साल का पहला सूर्यग्रहण लगने में कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि करीब साढ़े 4 घंटे की है। शाम 5 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 11 मिनट के बीच सूर्य ग्रहण अपने पीक पर होगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
बता दें कि, यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई अलग-अलग हिस्सों में दिखेगा। जिम्बाब्वे, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, जाम्बिया, तंजानिया, मोजाम्बिक, चिली और अर्जेंटीना सहित दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में दिखेगा।
वहीं, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा तो इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। इसे कंकण सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण काफी विशेष माना जा रहा है। ग्रहों के हिसाब 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके है। वहीं, सूर्य के साथ-साथ बुध,शुक्र चंद्रमा और मंगल भी कुंभ राश में मौजूद रहेंगे। एक साथ पांच ग्रह आकर पंचग्रही योग बनाएंगे। शनि की राशि कुंभ में बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ संकेत दे रहा है। मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ संकेत लेकर आएगा।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…