Uncategorized

लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 1लाख लोगों को घर खाली करने का आदेश

अमेरिका में कैलिफोर्निया का लॉस एंजेलिस क्षेत्र मंगलवार को तेज हवाओं की वजह से फैली पूरी तरह बेकाबू जंगल की आग से जूझता रहा। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 97 किलोमीटर प्रति घंटा होने की वजह से आग की लपटें तेजी से फैलीं। पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आग से एक हजार से अधिक घर नष्ट हो गए। हॉलीवुड सितारों के बंगले जलकर खाक हो गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों के लिए भागना पड़ा। चिंगारियां गिरने से हड़बड़ी में लोगों ने अपने वाहन छोड़ दिए, लोग पैदल भागते नजर आए और सड़कों पर जाम लग गया। बुधवार को लास एंजेलिस काउंटी में लगभग 1,88,000 घरों की बिजली गुल रही। हवा की रफ्तार भी बढ़कर 129 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई।

बता दें कि, अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए है। अधिकारियों ने लॉस एंजेलिस इलाके में लगी आग के कारण लाखों लोगों को जल्द से जल्द घर खाली करने के लिए कहा है। चारों तरफ धुएं और धूल का गुबार भी देखा जा रहा है। वहीं, एक्टर स्टीव गुटेनबर्ग ने कैलिफोर्निया में लगी आग को बेहद बुरा बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, जिंदगी में मैंने इससे बुरा कुछ नहीं देखा।

हजारों अग्निशमन कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए है। वहीं, लोग अपने वाहन सड़कों पर ही छोड़कर भागने लगे। आपको बता दें कि, सबसे पहले आग 7 जनवरी को लगी थी, तेज हवाओं के कारण यह और फैलती चली गई। कई स्क्वायर किलोमीटर का इलाका जलकर राख हो गया और अभी भी आग बुझाने की कोशिश जारी है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago