आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने पीएम को लिखी चिट्ठी में दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने को लेकर बात कही है।
केजरीवाल ने कहा कि ‘आपने दिल्ली के जाट समाज को धोखा दिया। दिल्ली में ओबीसी दर्जा प्राप्त जाटों और सभी अन्य जातियों को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल किया जाए।’ उन्होंने कहा कि, “केंद्र सरकार ने 10 सालों से जाट समाज को OBC आरक्षण के नाम पर धोखा किया। आपने 2015 में जाट समाज के नेताओं को घर बुलाकर वादा किया था कि दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की OBC लिस्ट में शामिल किया जाएगा। 2019 में अमित शाह ने जाट समाज को केंद्र की OBC लिस्ट में लाने का वादा किया। राजस्थान के जाट समाज के छात्रों को डीयू में रिजर्वेशन मिलना है तो दिल्ली के जाट समाज को क्यों नहीं मिलता?”
अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा, “गृह मंत्री ने भी वादा किया था, लेकिन नहीं किया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री झूठ बोल रहे हैं। चुनाव से पहले बोलते हैं, लेकिन उसके बाद भूल जाते हैं। मैंने PM को कल चिट्ठी लिखी है। उनका वादा याद दिलाया जो उन्होंने जाट समाज किया था।” अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “केंद्र की ओबीसी लिस्ट में न होने से दिल्ली के जाट समाज के हजारों बच्चों को डीयू में दाखिला नहीं मिलता। मोदी सरकार दिल्ली में ओबीसी लिस्ट में होने के बावजूद केंद्र सरकार के संस्थानों में जाटों को लाभ नहीं मिलने दे रही है। दिल्ली के जाट समाज को रिजर्वेशन नहीं मिलता है। कॉलेज के एडमिशन या नौकरी में रिजर्वेशन नहीं मिलता। प्रधानमंत्री ने खुद ये घोषणा की थी, जाट समाज को रिजर्वेशन मिलेगा, फिर भी नहीं किया गया।”
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…
कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…
नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…
नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…
नई दिल्ली पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…