स्पोर्ट्स

रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, इन टीमों की बढ़ गई टेंशन

IPL 2025 में अब तक 55 मुकाबले खेले जा चुके लेकिन अभी तक एक भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। SRH और DC के बीच सोमवार को होने वाला मुकाबला बारिश की भेट चढ़ गया जिससे अब टॉप 4 में पहुंचने वाली टीमों के बीच की लड़ाई रोमांचक हो गई है। आरसीबी ने अब तक 11 मैचों में 8 मुकाबले जीते और 3 हारे है और 16 अंक होने के बावजूद भी अभी तक प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 11 मैचों में से 7 मैच जीते है और दूसरे स्थान पर है एक मैच रद्द होने के बाद 15 अंक है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 1 मैच और जीतना है।

हैदराबाद के साथ मैच रद्द होने के बाद दिल्ली की टीम अंकतालिका में 13 अंक के साथ 5वें स्थान पर है और अभी उसके 3 मुकाबले बचे हुए है जिन्हें जीतकर दिल्ली की टीम 19 अंक तक पहुंच सकती है। दिल्ली कैपिटल्स को अगले 3 मैचों में से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। वहीं, दिल्ली और हैदराबाद के बीच मैच रद्द होने से कई टीमों की टेंशन भी बढ़ गई है।

बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन भी बढ़ गई है, क्योंकि अब एक हार उन्हें प्लेऑफ से दूर कर सकती है। केकेआर ने 11 में से 5 मैच जीते हैं, उसके 11 अंक हैं और वह तालिका में छठे नंबर पर है. उसके अब 3 मैच बचे हैं और वह सभी जीतकर 17 अंकों तक पहुंच सकती है। केकेआर की तरह लखनऊ ने भी 11 में से 5 मैच हारे हैं, उसे पिछले 3 मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है। 10 अंकों के साथ टीम 7वें नंबर पर है लेकिन अगर दिल्ली पिछला मैच हार जाती तो उसके लिए राहत भरी खबर रहती। आज MI बनाम GT मैच रोमांचक होगा।

वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण मैच है। जो टीम जीतेगी उसके 16 अंक हो जाएंगे और उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग कन्फर्म हो जाएगी. जबकि हारने वाली टीम के सामने मुश्किल खड़ी हो जाएगी। वहीं, इस मैच से पहले एमआई 11 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे और जीटी 10 में 7 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दोनों के 14-14 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (+1.274) के आधार पर मुंबई आरसीबी (+0.482) से भी बेहतर है।

ये भी पढ़ें:

गुजरात दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मां नर्मदा के किए दर्शन और दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago