जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में पलटी बस, दो की मौत, 35 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में 6 मई यानि मंगलवार के दिन बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे को लेकर जिले के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के बीएमओ मोहम्मद अशफाक चौधरी ने कहा कि, सभी घायलो को फर्स्ट एड दिया गया है। वहीं, पांच लोगों को यहां से रेफर किया गया जिनमें से 3 की हालत काफी गंभीर है।

उन्होंने आगे बताया कि, बाकी घायलों का इलाज जारी है। जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसी) में पांच लोगों को रेफर किया गया है ताकि उन्हें प्रोपर इलाज मिल सके। दुर्घटना के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और प्रशासन ने बहुत अच्छा योगदान दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही 15 एंबुलेंस तैनात कर दी गई।

बता दें कि,घटना के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला। मिली जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह बस घानी गांव से मेंढर की ओर जा रही थी। दुर्घटना सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मनकोट इलाके के संगरा के पास हुई।

वहीं, मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद मजीद (घानी गांव) और 60 वर्षीय नूर हुसैन (कस्बलाड़ी) के रूप में हुई है। घायलों में से नौ की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें:

रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, इन टीमों की बढ़ गई टेंशन

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

8 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

8 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

8 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

11 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

12 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

12 hours ago