हरियाणा

CYBER FRAUD: ठगों को खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार, खाते में आए थे ठगी के 2,14,257 रुपए

CYBER FRAUD: ठगों को खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार, खाते में आए थे ठगी के 2,14,257 रुपए

फरीदाबाद: साइबर ठगों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से आमजन को साइबर फ्रॉड बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही की जा रहा है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम ने ठगों को खाता देने के मामले में एक खाताधारक सुखदेव को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 जून को सेक्टर 8 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लबगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 24 जुलाई 2023 को उसके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया, जिसने वर्क फ्रॉम होम के बारे में उसको ब्रीफ किया, शिकायतकर्ता बेरोजगार था और उसके पास कोई इनकम का सोर्स नहीं था इसलिए उनके हां कह दी। इसके उपरांत एक महिला ने उससे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसको कार्य करने के बारे में समझाया, शुरुआत में उसको कमीशन के रूप में कुछ पैसे मिले जिनको उसने निकाल लिया, इसके बाद शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां पर ग्रुप एडमिन ने उसको कुछ टास्क दिए, जिस पर शिकायतकर्ता ने अपने खाता से पैसे ट्रांसफर किये और टास्क पूरा होने पर शिकायतकर्ता को कमीशन सहित पैसे वापस मिल गये। ठगों ने शिकायतकर्ता को फिर से टास्क देकर पैसे भेजने बारे कहा, जिस पर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजैक्शन के माध्यम से 2,30,553 रुपए ठगों के पास भेजें, परंतु जब शिकायतकर्ता ने पैसे विड्रॉल करने चाहे तो ठग उसको गुमराह करते रहे इसके बाद ठगों ने 5 लाख से अधिक रुपयों की डिमांड की, जिस पर उसको ठगी का एहसास हुआ, जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लबगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुखदेव वासी गौड कॉलोनी जोधपुर राजस्थान को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में पाया गया कि वह खाताधारक है। जिसको उसके एक दोस्त ने राकेश वासी जोधपुर से मिलवाया था, राकेश ने उसको खाता देने के लिए कहा था, जिस पर उसने अपने दोस्त को अपना खाता दस्तावेज सहित दिया था और फिर उसके दोस्त ने वह खाता आगे राकेश को दे दिया था, आरोपी ने बताया कि उसने कमीशन पर अपना खाता दिया था, आरोपी से ₹10000 बरामद किए हैं। आरोपी के खाता में ठगी के 214257 रुपए आए थे। जिसको बाद पूछताछ जेल भेजा गया है। आरोपी राकेश एक 50 करोड़ की ठगी के मामले में कोटा जेल राजस्थान में बंद है जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago