हरियाणा

FARIDABAD NEWS: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें निरन्तर पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करें : एडीसी

FARIDABAD NEWS: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें निरन्तर पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करें : एडीसी

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है। यह जानकारी देते हुए एडीसी साहिल गुप्ता ने आज अवैध खनन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की

एडीसी साहिल गुप्ता ने जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए। जहां भी अवैध खनन करने वालों की शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें। जिला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से पेश आकर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें।

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अपने इलाकों में अरावली, यमुना नदी तटीय और मैदानी क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों को लेकर पूर्णतः सतर्कता बरते। उन्होंने खनन विभाग, आरटीए व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि अधिकारी तालमेल के साथ कार्य करें।

बैठक में जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 डीजी के.एम. पांडुरंग के आदेश पर खनन विभाग की चौकसी बढ़ी

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं

जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खनन विभाग सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने पाली क्रेशर जोन और यमुना आदि स्थानों का औचक निरीक्षण करते हुए वाहनों की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी वाहनों के पास वैध ई-रवाना बिल पाए गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान फिलहाल कहीं भी कोई अवैध खनन होना नहीं पाया गया है और यदि कहीं नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो वे तुरन्त प्रभाव से आगामी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएंगी।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

29 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago