स्पोर्ट्स

बुमराह-यशस्वी के बाहर होते ही पूरी तरह से बदला टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरूआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते इस टुर्नामेंट से बाहर हो गए है। वहीं, उनकी जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है जबकि टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। जायसवाल की जगह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में जगह मिली है।

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिससे वो अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं सके है जिसके कारण बुमराह इंजरी के चलते चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए है।

वहीं, इन बदलाव के साथ ही टीम इंडिया का पूरा कॉम्बिनेशन ही बदल गया है। टीम में अब पांच स्पिनर शामि हो गए है। जिनमें अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव का नाम शामिल है। वहीं, वरुण को छोड़कर सभी स्पिनर बल्लेबाजी करना जानते है।

बता दें कि, जायसवाल के टीम से बाहर होने के बाद अब कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे और टीम के पास सिर्फ दो ओपनर बल्लेबाज रह है। वहीं, विराट और अय्यर विशेषज्ञ बल्लेबाज मौजूद है। विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया में ऋषभ पंत और केएल राहुल मौजूद है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल है। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या भी तेज गेंदबाजी करते है।

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपडेट भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे

ये भी पढ़ें:

श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ऑस्ट्रेलियाई टीम का ये दिग्गज हुआ बाहर, जानिए कौन करेगा टीम की कप्तानी ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago