हरियाणा

Haryana: कारण बताओ नोटिस पर अनिल विज ने BJP को भेजा 8 पेज का जवाब

‘गब्बर’ के नाम से मशहूर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बीजेपी हाईकमान को कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है। विज ने पार्टी हाईकमान को 8 पन्नों का जवाब दिया है। बता दें कि, पार्टी हाईकमान ने उन्हें अनुशासन तोड़ने और सीएम नायब सिंह सैन और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली पर निशाना साधने को लेकर अनिल विज को नोटिस दिया था जिसका जवाब अब उन्होंने दे दिया है।

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला शहर में टी-प्वाइंट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, वह तीन दिन से बैंगलौर गए थे और बीती शाम को लौटे है । उन्हें मीडिया से ही नोटिस के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने आगे कहा कि, बैंगलौर से घर पहुंचने के बाद ठंडे पानी से नहाए और फिर रात को खाना खाया और अपना जवाब हाईकमान को भेज दिया।

बता दें कि, मंत्री विज ने जवाब में क्या लिखा है इसका खुलासा नहीं किया। वहीं, इससे पहले बीते मंगलवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अनिल विज ने कहा था कि पहले वह घर जाएंगे, खाएंगे-पीएंगे और फिर जवाब देंगे।

ये भी पढ़े:

बुमराह-यशस्वी के बाहर होते ही बदल गया पूरी तरह बदला टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन

गुलियन बेरी सिंड्रोम का पुणे में नहीं थम रहा कहर, अब तक 197 मामले हुए दर्ज

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago