स्पोर्ट्स

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आज होगा टीम इंडिया का एलान, जानिए किसकी एंट्री होगी पक्की ?

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से शुरू होगा और यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं, अब तक टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है और आज शायद टीम का एलान हो जाएगा।

बता दें कि, दोपहर 12.30 बजे मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और टीम का एलान किया जाएगा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम का चयन शनिवार को ही किया जाएगा। वहीं, साफ है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ही भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे।

वहीं, सेलेक्शन के दौरान सभी की निगाहें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भी रहेंगी। हालांकि पूरी संभावना है कि वो शुरूआती कुछ मैचों में बाहर जरूर रह सकते है। रोहित जहां टीम की कप्तान करेंगे तो विराट और गिल स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हो सकते है। श्रेयस की भी टीम में जगह मिलेगी और यशस्वी को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है।

अगर बात करें टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और केएल राहुल को जगह मिलेगी। वहीं, ऑलराउंडर के रूप में पहली पसंद हार्दिक पांड्या होंगे। स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और जडेजा टीम में होंगे। फास्ट बॉलिंग में चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है। जिसमें जसप्रीत बुमराह, शमी, अर्शदीप और सिराज इस टूर्नामेंट को भारत की तरफ से खेलेंगे।

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए संभावित 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago