दिल्ली

Delhi Weather Update: राजधानी में सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में कमी आने से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है। शनिवार यानि कि आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

IMD के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा था और अधिकतम तापमा 2 सेल्सियस कम है। बीते दिन तेज ठंड हवाएं चलती रही जबकि, सुबह के समय कोहरा छाया लेकिन दिन में साफ हो गया।

वहीं, दिल्लीवासियों को ग्रैप-3 से राहत मिल गई है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर कम होने के केद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-3 के तहत प्रतिबंधों को वापस ले लिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 294 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है

admin

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…

2 hours ago

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

 नागोया भारत के पैरा एथलीट्स ने एशियन पैरा गेम्स में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते…

2 hours ago

वानुअतु में भूकंप के दो जोरदार झटके, 7.2 और 6.9 की तीव्रता से कांपी धरती

पोर्ट-विला  वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…

3 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदन मिले

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…

3 hours ago

NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते

 नई दिल्ली  एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…

3 hours ago

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

4 hours ago