गाबा टेस्ट में फॉलोऑन से बची Team India, क्रीज में डटे बुमारह-आकाशदीप

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गवास्कर टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच गाबा में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में भारत को 445 रनों का विशाल स्कोर दिया। वहीं, मैच के चौथे दिन भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था लेकिन जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलिया का बना बनाया खेल बिगाड़ दिया है। दोनों ही बल्लेबाजों ने 39 रनों की नाबाद पार्टनरशिप से टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचा दिया।

बता दें कि, दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर 252/9 रन था। आकाशदीप (27) और जसप्रीत बुमराह (10) क्रीज पर डटे हुए है। वहीं, भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 246 रन बनाने की जरूरत थी जिसे आकाशदीप ने चौका जड़कर पार कर दिया। वहीं, इसके बाद ड्रेसिंग रूम में बैठ कप्तान रोहित और पूर्व कप्तान विराट कोहली खुश हो गए। हेड कोच गौतम गंभीर के चेहरे पर भी खुशी वापसी आई।

आपको बता दें कि, मैच के चौथे दिन भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 77 रनों की पारी खेली। जबकि के.एल. राहुल 84 रनों को साथ हाई स्कोरर थे। वहीं, स्टार्क को 3 विकेट, हेजलवुड और लायन को 1-1 विकेट मिले। आकाशदीप विराट कोहली का बल्ला लेकर बल्लेबाजी करने आए। आकाशदीप ने जो टेंपरामेंट और धैर्य दिखाया वो इस टेस्ट मैच में खुद कोहली ने नहीं दिखाया। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करके भारत को फॉलोऑन से बचा लिया।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

16 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago