देश

‘एक देश एक चुनाव बिल’ लोकसभा में हुआ पेश, विपक्ष ने किया विरोध

लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘वन नेशन,वन इलेक्शन’ बिल को पेश किया। जिसके बाद विधेयक के विरोध में विपक्ष ने विरोध किया। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाषण दिया। सपा सांसदन ने बीजेपी पर हमला साधते हुए कहा कि, जो एक साथ 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव नहीं करा पाए वो पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की बात करते है।

वहीं, एक राष्ट्र एक चुनाव बिल का टीएमसी ने भी विरोध किया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। जबकि शिवसेना उद्धव ठाकेर गुट ने भी वन नेशन वन इलेक्शन बिल का विरोध किया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यह संविधान और लोगों को वोट देने के अधिकार पर हमला है।

AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करते हुए कहा कि, यह संघीय ढांचे पर हमला है। यह राजनीतिक लाभ लेने के लाया गया है। वहीं, विधेयक पेश करने के बाद कानून मंत्री मेघवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने का अनुरोध करेंगे।

 

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

13 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago