Uncategorized

टीम इंडिया को एक जीत की जरूरत और मिल जाएगा सेमीफाइनल का टिकट ! जानिए क्या है समीकरण?

टी20 विश्व कप 2026 अब काफी रोमांचक हो चुका है। सुपर-8 के मुकाबलों से अब सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होती जा रही है। साउथ अफ्रीका टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और अब 27 फरवरी को कोलंबो में खेले गए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले मुकाबले में अग्रेजों ने कीवियों को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आपको बता दें कि, सेमीफाइनल में अब तक दो टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने सुपर-8 में शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप बी में न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बावजूद उसका नेट रनरेट पाकिस्तान से काफी अच्छा है।

वहीं, ग्रुप- ए में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगला मुकाबला खेला जाएगा। इन दोनों टीमों में से जो भी इस मैच को जीतेगा उसको सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। भारतीय टीम इस समय काफी संतुलित दिख रही है।

वहीं, अगर हम बात वेस्टइंडीज टीम की करें तो कुछ मैचों में उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ उसका रिकॉर्ड उतना प्रभावी नहीं रहा है। टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ भी उसका प्रदर्शन औसत रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत इस मुकाबले को जीत लेता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

बता दें कि, अगर बाकी मुकाबले अनुमान के मुताबिक रहे तो ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले और भारत दूसरे स्थान पर रह सकता है। ग्रुप-2 से इंग्लैंड टॉप पर और न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर रह सकती है। ऐसे में सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से और भारत का मुकाबला इंग्लैंड से हो सकता है। यानी कि साफ है कि, क्रिकेट फैंस को सेमीफाइनल में एक हाई-वोल्टेज भारत बनाम इंग्लैंड मैच देखने को मिल सकता है।

वहीं, अब सबकी नजर ग्रुप-ए के भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले पर टिकी है। एक जीत टीम इंडिया को सेमीफाइनल की दहलीज पर खड़ा कर देगी और फिर इंग्लैंड से टक्कर तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago