आईसीसी टी20 मेन्स विश्वकप के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी। मुंबई में टीम के चयन के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में चयनकर्ताओं की बैठक होगी। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि, विश्व कप टीम के ऐलान के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली ओडीआई सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की जाएगी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में टी20 सीरीज भी खेली जानी जो विश्व कप के लिहाज से काफी महत्तवपूर्ण है।
2026 का टी20 विश्वकप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टुर्नामेंट की शुरूआत 7 फरवरी को होगी और फाइनल मैच 20 मार्च को खेला जाएगा। 2024 टी20 विश्व कप विजेता भारत को ग्रुप A में रखा गया है जिसमें पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और USA की टीम्स शामिल है।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…