देश

एयरपोर्ट पर पायलट ने 7 साल की बेटी के सामने पैसेंजर से की मारपीट, शुरू हुआ हंगामा

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय वो अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहा था।

यात्री का नाम अंकित दीवान है। अंकित ने दावा किया है कि उसके साथ पायलट कैप्टन वीरेंद्र ने बदसलूकी तो कि ही और मारपीट तक की जिसमें वह लहूलुहान हो गए। मामला दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों के बाद यह मामला तूल पकड़ गया है।

पीड़ित यात्री का कहना है कि इस घटना ने उनकी पूरी छुट्टी बर्बाद कर दी और उनका परिवार, खासकर उनकी 7 साल की बेटी अब भी सदमे में है। वहीं, इस घटना के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी किया और खेद जताया है। एयरलाइन ने आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया और मामले की जांच जारी है।

बता दें कि, इस घटना पर एयरलाइन के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि, हमें दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई घटना की जानकारी मिली है, जिसमें हमारा एक कर्मचारी शामिल था। यह कर्मचारी किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और उसका एक अन्य यात्री के साथ विवाद हुआ। हम इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से आधिकारिक ड्यूटी से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने कर्मचारियों से बेहतर आचरण और पेशेवर व्यवहार की अपेक्षा की। कंपनी का कहना था कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर समय जिम्मेदारी से पेश आएं।

वहीं, यात्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मुझे और मेरे परिवार को सिक्योरिटी चेक के लिए उस लाइन में जाने के लिए कहा गया, जिसका इस्तेमाल स्टाफ करता है क्योंकि हमारे साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था। स्टाफ मेरे आगे लाइन ब्रेक रहा था जब मैंने टोका तो कैप्टन वीरेंद्र नाराज हो गए और उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आप अनपढ़ हैं और क्या ये साइन नहीं पढ़ सकते जिस पर लिखा है कि ये एंट्री स्टाफ के लिए है। इसके बाद कहासुनी हो गई और पायलट ने मुझ पर हमला कर दिया, जिससे मुझे खून निकल आया। पायलट की शर्ट पर लगा खून भी मेरा ही है। मेरी छुट्टियां खराब हो गईं। मेरी 7 साल की बेटी ने अपने पिता को बेरहमी से पिटते हुए देखा. वो अभी भी सदमे में है और डरी हुई है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

9 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago